Success Sutra: Dhan ka Bhartiya Drashtikon

· Manjul Publishing
eBook
178
หน้า
คะแนนและรีวิวไม่ได้รับการตรวจสอบยืนยัน  ดูข้อมูลเพิ่มเติม

เกี่ยวกับ eBook เล่มนี้

अधिकतर व्यक्ति धन और सफलता की चाह रखते हैं। ऐसी बहुत-सी प्रबंधन पुस्तकें हैं जो इस बात की सैद्धान्तिक तथा तकनीकी जानकारी देती हैं कि धनी और सफल कैसे बना जाए। ये सभी पुस्तकें हमें धन की देवी लक्ष्मी के पीछे जाने की सलाह देती हैं, ताकि हम उन्हें अपना बना सकें। लेकिन प्रसिद्ध चिंतक तथा पुराण-विद्या विशेषज्ञ देवदत्त पट्टनायक लिखते हैं कि समृद्धि तथा तृप्ति के बारे में भारतीय द़ृष्टिकोण लक्ष्मी का अंधाधुंध पीछा करने के विरुद्ध चेतावनी देता है। इसके बजाय हमें पाने के लिए देना सीखना चाहिए और अपनी क्षुधा शांत करने के लिए अन्य लोगों की भूख को संतुष्ट करना चाहिए। यदि हम यह मूलभूत सच्चाई सीख लें और इस पर अमल करें तो लक्ष्मी हमारे घरों तथा जीवन में वास करने लगेंगी। पट्टनायक की मशहूर बेस्ट सेलर बिज़नेस सूत्र से प्रेरित यह पुस्तक प्रबंधन व बिज़नेस पर आधारित है, तथा धन व सफलता को सृजित करने के बारे में अंतर्द़ृष्टियों से भरपूर है।

เกี่ยวกับผู้แต่ง

देवदत्त पट्टनायक एक मशहूर लेखक, पुराण-विद्या विशेषज्ञ तथा लीडरशिप सलाहकार हैं। उन्होंने पचास से अधिक पुस्तकें लिखी हैं, उनके सैकड़ों लेख प्रकाशित हुए हैं, तथा उन्होंने भारतीय पौराणिक ग्रंथों, संस्कृति, बिज़नेस तथा प्रबंधन पर कर्इ वार्ताएँ की हैं। उनकी लिखी पुस्तकों में शामिल हैं: राम की गाथा, मेरी हनुमान चालीसा, श्याम, बिजनेस सूत्र, सीता: रामायण का सचित्र पुनर्कथन, जय: महाभारत का सचित्र पुनर्कथन, देवलोक श्रंखला। उनकी लीडरशिप कोच, प्रबंधन सलाहकार तथा विविधता व संस्कृति के वक्ता के रूप में काफ़ी माँग है। उनके टीवी शो में सीएनबीसी-टीवी-18 पर बिजनेस सूत्र और एपिक टीवी पर देवलोक शामिल हैं। उनके बारे में और अधिक जानकारी के लिए www.devdutt.com पर जाएँ।

ให้คะแนน eBook นี้

แสดงความเห็นของคุณให้เรารับรู้

ข้อมูลในการอ่าน

สมาร์ทโฟนและแท็บเล็ต
ติดตั้งแอป Google Play Books สำหรับ Android และ iPad/iPhone แอปจะซิงค์โดยอัตโนมัติกับบัญชีของคุณ และช่วยให้คุณอ่านแบบออนไลน์หรือออฟไลน์ได้ทุกที่
แล็ปท็อปและคอมพิวเตอร์
คุณฟังหนังสือเสียงที่ซื้อจาก Google Play โดยใช้เว็บเบราว์เซอร์ในคอมพิวเตอร์ได้
eReader และอุปกรณ์อื่นๆ
หากต้องการอ่านบนอุปกรณ์ e-ink เช่น Kobo eReader คุณจะต้องดาวน์โหลดและโอนไฟล์ไปยังอุปกรณ์ของคุณ โปรดทำตามวิธีการอย่างละเอียดในศูนย์ช่วยเหลือเพื่อโอนไฟล์ไปยัง eReader ที่รองรับ