Shani : Pyar Par Tedhi Nazar

· Vani Prakashan
5,0
1 κριτική
ebook
138
Σελίδες
Οι αξιολογήσεις και οι κριτικές δεν επαληθεύονται  Μάθετε περισσότερα

Σχετικά με το ebook

साहित्य में ज्योतिष के सन्दर्भ, दृष्टिकोण और व्यावहारिकता का एक नया और लगभग अछूता-सा आयाम लेकर उतरे हैं युवा लेखक पंकज कौरव वह जानते हैं कि उनका इरादा किसी तरह के छद्म को सघन करना नहीं है। वह तो चाहते हैं कि हिन्दुस्तान के हज़ारों-लाखों की तादाद में जो युवा मायानगरी की तरफ़ लपके चले आ रहे हैं वे यहाँ अपने श्रम और प्रतिभा के दम पर ही अपना होना-बनना सिद्ध करें, न कि ज्योतिष और ग्रहों की मोहक लेकिन अन्धी गलियों में सरक जायें। पंकज फिलहाल ख़ुद को ज़िन्दगी के समानान्तर खड़ी और ज़िन्दगी को बहलाती-फुसलाती इसी मरीचिका पर केन्द्रित रखना चाहते हैं। नयी वाली हिन्दी तो नहीं, उसके आसपास की भाषा और शब्दावली के प्रयोग से उन्होंने परहेज़ नहीं किया है। इसका मकसद भी लाखों-लाख लोगों तक पहुँचने की सदिच्छा में निहित है। मौजूदा उपन्यास 'शनि' कॉरपोरेट जगत् की चकाचौंध, मारामारी, अवसाद और स्याह-रंगीन स्वप्नों-दुःस्वप्ने के बीच जीते-मरते युवाओं के संघर्ष का मार्मिक और खरा आख्यान भर है। पंकज के पास दावे नहीं विनम्र इरादे हैं जिनके आलोक में इस रचना को पढ़ा-समझा जाये, ऐसी अपेक्षा वह पाठकों से करते हैं। युवाओं के लिए, युवाओं के बारे में एक युवा का सरोकार है 'शनि' इस शनि से भागें नहीं, इससे मुठभेड़ करें और अपने जीवन की पेचीदगियों को सहज-सरल करने का प्रयास करें। -धीरेन्द्र अस्थाना

Βαθμολογίες και αξιολογήσεις

5,0
1 αξιολόγηση

Σχετικά με τον συγγραφέα

पंकज कौरव जन्म : 29 अप्रैल, 1977 (करेली, मध्य प्रदेश) शिक्षा : एम.ए. (अंग्रेज़ी साहित्य) राजकमल प्रकाशन से सन् 2001 में उप–सम्पादक के तौर पर करियर की शुरुआत। सहारा टीवी, आजतक और टाइम्स-ग्रुप जैसे संस्थानों की सम्पादकीय टीम में लगभग 15 वर्ष सेवारत रहने के बाद पिछले कुछ वर्षों से बतौर फ्रीलांसर मुम्बई के मनोरंजन जगत् में लगातार लेखन। फ़िल्म और वेबसीरीज़ के लिए पटकथा और संवाद लेखन में सक्रिय। तकरीबन सौ कहानियाँ एफएम रेडियो पर प्रसारित । व्यावसायिक लेखन से इतर निजी लेखन में ज्योतिषीय मिथक पसन्दीदा विषय। 'शनि : प्यार पर टेढ़ी नज़र' पहला उपन्यास है।

Αξιολογήστε αυτό το ebook

Πείτε μας τη γνώμη σας.

Πληροφορίες ανάγνωσης

Smartphone και tablet
Εγκαταστήστε την εφαρμογή Βιβλία Google Play για Android και iPad/iPhone. Συγχρονίζεται αυτόματα με τον λογαριασμό σας και σας επιτρέπει να διαβάζετε στο διαδίκτυο ή εκτός σύνδεσης, όπου κι αν βρίσκεστε.
Φορητοί και επιτραπέζιοι υπολογιστές
Μπορείτε να ακούσετε ηχητικά βιβλία τα οποία αγοράσατε στο Google Play, χρησιμοποιώντας το πρόγραμμα περιήγησης στον ιστό του υπολογιστή σας.
eReader και άλλες συσκευές
Για να διαβάσετε περιεχόμενο σε συσκευές e-ink, όπως είναι οι συσκευές Kobo eReader, θα χρειαστεί να κατεβάσετε ένα αρχείο και να το μεταφέρετε στη συσκευή σας. Ακολουθήστε τις αναλυτικές οδηγίες του Κέντρου βοήθειας για να μεταφέρετε αρχεία σε υποστηριζόμενα eReader.